भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संजय टंडन के नामांकन में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। नामांकन दाखिल कराने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाने के साथ चंडीगढ़ के विकास का विजन भी पेश करेंगे।
भाजपा चंडीगढ़ के लोकसभा के उम्मीदवार संजय टडन ने अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन से पहले चंडीगढ़ सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान से शुक्रवार को कारों के भारी काफिले के साथ उनका रोड शो शुरू हुआ। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साथ रहे।
विज्ञापन
जिस कार पर संजय टंडन सवार थे, उसे आकर्षक तरीके से सजाया गया था। उनके समर्थक भारत माता की, जय वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। वाहनों के लंबे काफिले के कारण ट्रैफिक संभालने के लिए कार्यकर्ताओं ने वॉकी टॉकी का सहारा लिया।
रोड शो में उत्तराखंड और पंजाब की सांस्कृतिक झलकियां भी देखने को मिली। रोड शो से पहले पहले संजय टंडन ने अपने परिजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में हवन किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में भी आमजन को अवगत करवाया गया।