फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalalabad News: कृषि विभाग के दो अधिकारियों समेत चार कर्मचारियों को किसानों ने बनाया बंधक

Mon, 14 Nov 2022 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)

सार

एसएचओ वैरोके पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और बातचीत कर मसला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में नायब तहसीलदार का कहना है कि सरकार के निर्देश पर उक्त अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि डीसी फाजिल्का हिमांशु अग्रवाल से बात चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद में पराली जलाने पर चालान काटने गए दो पटवारी व दो कृषि अधिकारियों को किसानों ने बंधक बना लिया। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि जब तक उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंच जाते इन अधिकारियों व कर्मचारियों को इसी प्रकार बंदी बनाकर रखा जाएगा। 

विज्ञापन


भाकियू एकता डकौदा के जिलाध्यक्ष हरीश नड्ढा ने बताया कि गांव चक्का बलोचां उर्फ महालम में कुछ किसानों ने पराली जलाई थी। इसकी जानकारी मिलने पर एडीओ सुरिंदर सिंह व बलजीत सिंह और पटवारी बलदेव सिंह, महिंदर प्रताप मौके पर रेड एंट्री करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही भाकियू एकता डकौदा के जिलाध्यक्ष हरीश नड्ढा के अलावा हरमीत सिंह, गुरविंदर मन्नेवाला, जिला सचिव सावन सिंह ढाबां, ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में किसानों ने इन अधिकारियों को घेर लिया। 

गुरविंदर सिंह ने बताया कि अब तक 75 हजार किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज किए जा चुके हैं जबकि कुछ समय पहले आप के एक मंत्री ने बयान दिया था कि किसी भी किसान पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। जबकि पटवारी व कानूनगो गांव-गांव जाकर किसानों की रेड एंट्री कर रहे हैं और किसानों को परेशान कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक किसानों ने अधिकारियों का घेराव जारी रखा। किसानों की मांग है कि जब तक डीसी व अन्य उच्चाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तब तक अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसएचओ वैरोके पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और बातचीत कर मसला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में नायब तहसीलदार का कहना है कि सरकार के निर्देश पर उक्त अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि डीसी फाजिल्का हिमांशु अग्रवाल से बात चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें