फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अंतिम संस्कार से लौट रही मां-बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, एक घायल

Tue, 26 Mar 2024 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सीमा (40) वासी दुलचीके जिला फिरोजपुर अपने जीजा के साथ बेटी सिमरन (आठ साल) को लेकर किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए फिरोजपुर आई थी। अंतिम संस्कार के बाद तीनों बाइक पर गांव लौट रहे थे। शहर के पास तीनों एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में सीमा और सिमरन की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर और फाजिल्का में दो अलग अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए हैं। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी दो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीमा (40) वासी दुलचीके जिला फिरोजपुर अपने जीजा के साथ बेटी सिमरन (आठ साल) को लेकर किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए फिरोजपुर आई थी। अंतिम संस्कार के बाद तीनों बाइक पर गांव लौट रहे थे। शहर के पास तीनों एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में सीमा और सिमरन की मौत हो गई। जबकि सीमा का जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोमवार रात करीब 12 बजे जलालाबाद की तरफ से फाजिल्का जा रही एक कार और अबोहर की तरफ से अमृतसर जा रहे किन्नू से भरे कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान आसपास के लोगों और सड़क सुरक्षा फोर्स ने सभी घायलों को निकाल कर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य युवक के सिर पर काफी चोटें होने के चलते उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कैंटर चालक को भी काफी चोटें आई है। जिसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

मौके पर पहुंचे डीएसपी सुबेग सिंह ने कहा कि सदर थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी गांव झोटियाँ वाली और जसकरण सिंह पुत्र जंडवाला भीमे शाह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें