फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब के बाद नवजोत सिद्धू ने शुरू किया नया ट्विटर अकाउंट, कुछ ऐसे सत्ताधारियों पर बरसे

Thu, 26 Mar 2020 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

'जित्तेगा पंजाब' यूट्यूब चैनल लांच करने के बाद पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने गुरुवार को एक नया ट्विटर हैंडल 'जित्तेगा पंजाब एनएस' शुरू कर दिया है। सिद्धू ने पहले ट्वीट में अफगानिस्तान के काबुल शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए लिखा है कि अन्याय करना पाप है और अन्याय सहना उससे भी बड़ा पाप है।

विज्ञापन


दूसरे टवीट में सिद्धू ने लिखा है कि सिख पूरी दुनिया में भाईचारे के साथ रहते हैं। सिख धर्म सार्वभौमिक भाईचारे, सहिष्णुता और करुणा के लिए खड़ा है। हम अत्याचार से लड़ते हैं। यह हमला हमारे मूल्यों को हिला नहीं सकता। सिद्धू ने दावा किया कि वह इस ट्विटर हैंडल के माध्यम से पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर लोगों के साथ चर्चा करेंगे।

सिद्धू ने कहा कि लोगों के साथ बातचीत करने के लिए एक प्लेटफॉर्म की जरूरत थी। ट्विटर हैंडल शुरू करने से यह काम पूरा हो गया है। सिद्धू ने एक बार फिर श्री गुरु नानक देव जी के रास्ते पर चलने का वादा करते हुए कहा कि बाबा नानक ने राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संदेश दिए। उन्होंने वंड छको और सिमरन करो का संदेश दिया। यही पंजाबियों की पहचान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू ने नाम लिए बगैर कैप्टन अमरिंदर से पूछा कि क्या पंजाब के हित में कोई फैसले लिए जा रहे हैं। एक फीसदी बड़े लोगों के हित की चिंता की जा रही है या 99 फीसदी आम लोगों की, यह सोचने वाली बात है। पंजाब का किसान मेहनती था, आज कर्ज में डूबा है। पंजाब का नौजवान फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करता था। आज नौजवान पलायन कर विदेश जा रहे हैं। 

विदेश गए पंजाबी नौजवान घर क्यों नहीं लौट रहे, उनकी मजबूरी है
सिद्धू ने कहा कि यही पंजाबी की बदकिस्मती है। सत्ताधारियों को अपने व्यापार की चिंता है। कैप्टन पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि वह कहते हैं कि फैसले लेने कठिन हैं। सरकारों के किए फैसले कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को रोटी दे पाते हैं। गरीब तन मन धन से भूखा है, राजसत्ता उनके जीवन में क्या कोई बदलाव लेकर आई। यदि उनके जीवन में खुशहाली नहीं आई तो इसका अर्थ है सत्ताधारियों के फैसलों में कोई कमी है। 

कमजोर को ताकत व ताकत वाले को कमजोर करना होगा। सिद्धू ने कहा कि शासकों में अहंकार घर चुका है। बाबा नानक ने तेरा-तेरा का पथ पढ़ाया था, वह मेरा-मेरा में लिप्त हो गए हैं। इस भाव को नष्ट कर सेवा भाव को जगाने की जरूरत है। इसके लिए पंजाबियों को जागना होगा। ऐसा लीडर पैदा करना होगा जो पंजाब को एक परिवार की तरह समझे। सिद्धू ने पंजाबियों से आह्वान किया कि उठो, पंजाब के लिए संघर्ष करो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें