फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OP Soni Arrested: पंजाब के पूर्व डिप्टी CM गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब विजिलेंस ने की कार्रवाई

Sun, 09 Jul 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ओपी सोनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और अमृतसर से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सैनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर रविवार की रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक कुल आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि उनकी ओर से 12,48,42,692 रुपये खर्च किए गए। सोनी ने अपनी आय से 7,96,23,921 रुपये यानि 176.08 प्रतिशत अधिक खर्च किया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाई। गौर हो कि ब्यूरो पिछले लंबे समय से पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की संपत्ति की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन

चंडीगढ़ से यहां पहुंची विजिलेंस की टीम ने उनके होटल व अन्य जगह पर चल रहे निर्माण की भी पैमाइश की थी। इन सभी की जांच पूरी होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें