फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एनआईए के पूर्व डीजी दिनकर गुप्ता को मिली जेड प्लस सुरक्षा, रह चुके हैं पंजाब के डीजीपी

Fri, 17 May 2024 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिनकर गुप्ता इसी वर्ष मार्च में एनआईए के डीजी पद से सेवानिवृत हुए थे। दिनकर गुप्ता की जेड प्लस सुरक्षा में 55 कमांडो शामिल होंगे। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और बाकी सीआरपीएफ के कमांडो होंगे।
विज्ञापन
दिनकर गुप्ता। - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए के पूर्व महानिदेशक (डीजी) दिनकर गुप्ता को केंद्र ने जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर केंद्र ने यह फैसला लिया है। एनआईए के डीजी रहते हुए दिनकर गुप्ता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई मामलों में आतंकियों और गैंगस्टरों के गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन


एनआईए से पहले वे पंजाब में डीजीपी थे। उस दौरान भी उन्होंने कई आतंकियों को जेल भेजने का काम किया था। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें खालिस्तानी आतंकियों से खतरा बताया है। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में मिलेगी। दिनकर गुप्ता इसी वर्ष मार्च में एनआईए के डीजी पद से सेवानिवृत हुए थे। दिनकर गुप्ता की जेड प्लस सुरक्षा में 55 कमांडो शामिल होंगे। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और बाकी सीआरपीएफ के कमांडो होंगे। गुप्ता पंजाब कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें