फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: प्लॉट घोटाले में फंसे पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को गिरफ्तारी का डर, लगातार बदल रहे ठिकाने

Thu, 28 Sep 2023 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

प्लाट घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल के राजस्थान एवं दिल्ली में होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में विजिलेंस की टीमें यहां डेरा जमाए हुए हैं। वकीलों की हड़ताल होने के कारण बुधवार को भी मनप्रीत बादल की जमानत याचिका दायर नहीं हो पाई। आने वाले दिनों में जमानत याचिका दायर की जा सकती है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लाट घोटाले मामले में विजिलेंस द्वारा नामजद किए गए पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। वे लगातार ठिकाने बदल रहे है। सूत्रों ने बताया कि मनप्रीत बादल उक्त मामले में राहत मिलने तक भूमिगत रहना चाहते हैं।  

विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार प्लॉट घोटाले में पकडे़ गए राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास अरोड़ा ने प्राथमिक पूछताछ में विजिलेंस को बताया कि मनप्रीत बादल का एक अति नजदीकी ही पूरी अफसरशाही को चला रहा था। इसके अलावा घोटाले में भी मनप्रीत के अलावा उसके अति नजदीकी का ही सबसे बड़ा रोल रहा है। सूत्रों ने बताया कि मनप्रीत का सिर्फ इशारा होता था, बाकी पूरा काम तो उसका नजदीकी ही संभालता था।

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने बताया कि ये व्यक्ति जो भी करता था, मनप्रीत भी उसको नहीं टाल सकते थे। इस आधार पर विजिलेंस ने पूर्व वित्त मंत्री के रिश्तेदार एवं अति नजदीकी की भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि मनप्रीत तो भूमिगत हो ही चुके है, साथ में उनका अति नजदीकी रिश्तेदार भी भूमिगत हो चुका है।
 
जायदाद एवं फंड की विजिलेंस करेगी जांच
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस द्वारा मनप्रीत बादल की हर जायदाद की जांच शुरू की जाएगी। इसके अलावा मनप्रीत बादल ने वित्त मंत्री रहते समय जो अपनी आमदनी एवं जायदाद में बढ़ोतरी की है, उसकी भी जांच की जाएगी। इसके लिए विजिलेंस ने तैयारी शुरू कर दी है।

एक सब इंस्पेक्टर भी शक के घेरे में
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस द्वारा पकड़े जा चुके तीनों आरोपियों ने विजिलेंस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि जब मनप्रीत बादल वित्त मंत्री थे तो उनके साथ उनका एक अति नजदीकी सब इंस्पेक्टर भी था। जो मनप्रीत एवं उसके रिश्तेदार के कहने पर लोगों को डराने एवं धमकाने का काम करता था। अब विजिलेंस उस सब इंस्पेक्टर पर भी नजर रखे है।  

दो आरोपियों का 28 को होगा रिमांड समाप्त
विजिलेंस द्वारा पकडे़ जा चुके राजीव कुमार एवं अनमदीप सिंह का 28 सितंबर को रिमांड समापत होने जा रहा है। जिस के चलते विजिलेंस फिर से उक्त दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर और रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


बैंक खातों की हो रही जांच
सूत्रों ने बताया कि प्लॉट घोटाले मामले में विजिलेंस द्वारा उस कंप्यूटर को जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो बोली के समय उपयोग किया गया था। इसके अलावा विजिलेंस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जाएगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें