फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन

Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन
विज्ञापन
पंजाब की शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का आज निधन हो गया है। आज सुबह 6 बजे उन्होंने डीएमसी लुधियाना में अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चले आ रहे थे।
विज्ञापन


गुरदेव बादल जैतों हलके से कई बार विधायक रह चुके हैं। पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी साथी रहे थे। उनके साथ करीबी रिश्तों की वजह से ही वह अपने नाम के पीछे बादल शब्द का उपयोग करते रहे थे, लगातार पांच बार पंजगराईं विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गुरदेव सिंह बादल पिछली शिअद सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। 

साल 2007 के चुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार जोगिंदर सिंह से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2012 में भी उन्हें जोगिंदर सिंह के हाथों ही हार का मुंह देखने को मिला। इसके बाद से ही शिअद में उनकी पूछताछ खत्म सी हो गई और वह खुद भी बीमार रहने लगे। उधर शिअद ने जैतो क्षेत्र की कमान कांग्रेस छोड़कर आए बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी को सौंप दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें