गांव मोहलगढ़ में कुछ दिन पहले बेअदबी का मामला सामने आया था। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सुल्तान सिंह ने सभी ग्रामीणों को ही दोषी पाया। इसके बाद उन्होंने गांव वासियों को 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश जारी किया था।
पंथक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरे गांव को दोषी पाया गया और श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया गया। गांव के पूर्व सरपंच शाम सिंह, क्षेत्र के एसजीपीसी सदस्यों जरनैल सिंह और अकाली नेता हरिंदरपाल सिंह की अगुवाई में करीब 80 ग्रामीण गले में तख्तियां लटाकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर स्वीकार किया कि वह इस घटना के लिए खुद को दोषी स्वीकार करते हैं और जो भी सजा सुनाई जाएगी, उसे स्वीकार करेंगे।