फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने भीड़ जुटाने के लिए बुलाईं डांसर

Mon, 31 Mar 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से पहले भाजपाई एक बार फिर आपस में भिड़ गए। रविवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के स्वागत के लिए मनीमाजरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें भीड़ जुटाने के लिए आयोजकों ने स्टेज पर डांसर्स को नचवा दिया। इस पर कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस कारण कारण करीब 15 मिनट तक कार्यक्रम को रोकना भी पड़ा। सूत्रों से पता चला कि कुछ कार्यकर्ता आरएसएस से भी थे, जिन्होंने ऐसे कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया।

मनीमाजरा के शांतिनगर में भाजपा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में किरण खेर के आने से पहले बहुत ही कम भीड़ थी। ऐसे में आयोजकों ने स्टेज पर लड़कियों से डांस करवाया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा हो सकें।
विज्ञापन


सूत्रों से ये भी पता चला है कि डांसर्स को पैसे देकर बुलाया गया था। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और कुछ तो आपस में भिड़ गए।

बाद में मामला शांत करवा दिया गया। इस घटना के बाद किरण खेर, प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ वहां पहुंचीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि यह बात मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसा अगर हुआ है तो ये बहुत गलत है। पार्टी में कभी भीड़ जुटाने के लिए ऐसा काम नहीं हुआ। मैं इस मामले की जांच करवाऊंगा।

सेक्टर-30 व 26 में रोड शो
भाजपा ने रविवार को सेक्टर-30 और सेक्टर-26 में रोड शो किया। रोड शो के दौरान किरण खेर को देखने के लिए लोगों का हुजूम था। इसके बाद किरण खेर सेक्टर-26 पुलिस लाइन पहुंची।

विक्रमी संवत 2071 में पहुंची किरण
सेक्टर-22 के आर्य समाज मंदिर में हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2071 के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम में भी किरण खेर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने उनका स्वागत किया। किरण ने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। खेर ने कहा कि नारी शक्ति को देखकर मेरा मन और मजबूत हो जाता है।

घर-घर मांगी वोट
भाजपा उत्तराखंड सेल के संयोजक बीएस बिष्ट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-41 व 42 में घर-घर जाकर लोगों से किरण खेर को वोट देने की अपील की। बिष्ट ने कहा कि किरण खेर ही शहर में बेहतर विकास करा सकती हैं।
विज्ञापन


भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता
भाजपा पार्टी कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा का दावा है कि इनमें कई तो ऐसे कार्यकर्ता थे जो काफी समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। इनमें मनजीत कौर भी थीं, जो पिछले कई सालों से कांग्रेस में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें