फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो 4जी की इंटरनेट स्पीड कैसे बढ़ाएं, देखिए और फॉलो कीजिए स्टेप्स

Tue, 01 Nov 2016 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
विज्ञापन
रिलायंस जियो धूम मचा रहा है, लेकिन बहुत से लोग इसकी स्पीड से खुश नहीं हैं,  क्योंकि डिमांड बढ़ने की वजह से इसकी स्पीड कम हो गई है। वैसे जियो ने मार्केट में आते ही दूसरी कंपनियों के होश उड़ा दिए हैं। अभी तक यूजर्स को 10 से 20 एमबीपीएस की स्पीड से ही काम चलाना पड़ रहा है, लेकिन वे अपनी सेटिंग्स में बदलाव करके तेज स्पीड का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन


इन टिप्स को फॉलो करें और जियो की स्पीड बढ़ाएं
एपीएन सेटिंग्स बदलें: अपने रिलायंस जियो 4जी की स्पीड बढ़ाने के लिए आप एपीएन सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाएं और मोबाइल नेटवर्क्स के विकल्प में जाएं आप प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप को LTE में सेट करें।

अब वापस जाकर एपीएन (एक्सेस पॉइंट नेम्स) सेलेक्ट करें और स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं व एपीएन प्रोटोकॉल विकल्प चुनें। इसे lpv4/lpv6 कर दें। इसके बाद बेयरर विकल्प में जाकर LTE सेलेक्ट और सभी सेटिंग्स को सेव कर दें।
विज्ञापन


यदि आपके पास रूट हुआ एंड्रायड फोन है तो 3जी/4जी स्पीड ऑप्टिमाइजर एपीके अपने फोन में डाउनलोड करें, और नेटवर्क स्पीड सेलेक्ट करें। वहां आपको 12/28/7 चुनना है। इसके बाद अप्लाई पर क्लिक कर फोन को रीस्टार्ट कर दें।

फोन की ये सेटिंग्स बदलकर भी स्पीड बढ़ा सकते हैं

मोबाइल यूजर्स
स्नैप वीपीएन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप खोलने पर आपको देश की लिस्ट और उनके सामने सिग्नल स्ट्रेंथ दिखाई देगी। अच्छी स्ट्रेंथ वाले देश को सेलेक्ट करें और कनेक्ट करें। जैसे ही कनेक्शन हो जाता है, अपने इंटरनेट की स्पीड चेक करें।

बैंड 40 बेहतर स्पीड ऑफर करता है जबकि बैंड 3 और 5 बेहतर कवरेज देता है। बैंड 40 में आपको 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड मिलती है। आप LTE बैंड को अपने आप से बदल सकते हैं। यदि आपका फोन क्वालकॉम या मीडियाटेक चिपसेट वाला है।

आप एपीएन सेटिंग्स में जाकर सर्वर पर जाएं। वहां जाकर आपको www.google.com टाइप करना है और सेटिंग्स को सेव करना है। तब आप इंटरनेट को कनेक्ट करें और एक बार फिर इंटरनेट स्पीड देखें।

एंड्रायड सिस्टम रैंडमली कुछ फाइल्स इस्तेमाल करता है और उन्हें सेव कर लेता है। इन फाइल्स को कैश फाइल्स कहते हैं। जियो कैश फाइल्स के जरिए यूजर्स को कुछ बढ़ा कंटेंट डाउनलोड करने से रोक सकता है। इसलिए कैश फाइल डिलीट कर आप स्पीड बढ़ा सकते हैं।

नंबर बदले बिना ऐसे पाएं जियो के ऑफर्स

d
अगर आप अपना नंबर बदलना नहीं चाहते, लेकिन रिलायंस जियो के ऑफर्स यूज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इससे आपका नंबर जियो में पोर्ट हो जाएगा।

सबसे पहले आपको अपने मौजूदा नंबर से Port की रिक्वेस्ट अपने ऑपरेटर को < Port > < space> < mobile number > लिखकर 1900 पर भेजनी है।

इसके बाद आपको एक UPC कोड यानि यूनिक पोर्ट कोड का SMS मिलेगा। यह 15 दिनों के लिए वैलिड है। आप इसके बाद अपने नंबर को रिलायंस में चेंज कर सकते हैं।

इसके बाद किसी भी रिलायंस मोबाइल स्टोर/रिलायंस वर्ल्ड या रिटेलर के पास जाएं। आपको एक ग्राहक आवेदन फॉर्म भरना होगा। आपको कुछ डॉक्युमेंट्स (अड्रेस प्रूफ, आइडेंटिटी प्रूफ और एक फोटो) जमा करना होगा।

इसके बाद रिलायंस आपको एक सिम कार्ड जारी करेगा। अगले 5 दिन तक आप अपनो मौजूदा ऑपरेटर के साथ ही बने रहेंगे। छठे दिन बाद आप पुराना सिम हटाकर रिलायंस जियो का सिम इंसर्ट कर सकते हैं। इस तरह आप अपने पुराने नंबर के साथ ही जियो की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में इन जगहों पर मिल रहे जियो के सिम

मोबाइल यूजर्स
मौजूदा समय में जियो प्रिव्यू ऑफर सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर, नार्थ कंट्री मॉल में स्थित रिलायंस मार्केट और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर समेत सभी 4जी मोबाइल स्टोर में उपलब्ध होगा। सेमसंग, एलजी, माइक्रोमेक्स, YU, TCL, Alcatel, Panasonic, Karbon, Gionee, Lava, Xolo, Asus, HTC, Vivo and intex 4G के सभी ब्रांडेड स्टोर में भी जियो सिम उपलब्ध होगा।

ट्राइसिटी में किस सेक्टर में हैं शोरूम
चंडीगढ़ में Sec 22, Sec 7, Sec 32, Sec 35, Sec 46 and Elante Mall
मोहाली में Phase 1, 3B2 and North Country Mall
पंचकूला में Sector 9 and Sec 20
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें