फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा, दाल और रिफाइंड हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा रेट?

Wed, 23 Nov 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल
विज्ञापन
आटा, दाल और रिफाइंड की कीमतों में इजाफा हो गया है। यह नोटबंदी का प्रभाव नहीं है, बल्कि इसकी पीछे कोई और वजह बताई जा रही है। करियाना व्यापारियों का कहना है कि यह नोटबंदी का प्रभाव नहीं है। हर कंपनी के रिफाइंड पिठले 10 दिन में 10 से 15 रुपये लीटर का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


आटा पिछले माह की तुलना में छह से सात रुपये किलो महंगा हो गया है। एक माह तक आटे की 10 किलो थैली का रेट 200 रुपये था जो कि अब अब बढ़कर 270 हो गया है। इस समय दाल चना का रेट भी काफी बढ़ा हुआ है।

दाल चना बाजार में 140 रुपये किलो रेट तक पहुंच गई है। सेक्टर-23 के सीएम स्टोर के संचालक एवं मार्केट के अध्यक्ष नरेश महाजन का कहना  है कि फोरच्यून कंपनी का रिफाइंड 75 से बढ़कर 90 रुपये लीटर हो गया है।
विज्ञापन


गिन्नी कंपनी का रिफाइंड 60 से बढ़कर 75 और गगन कंपनी का रिफाइंड 65 से बढ़कर 75 रुपये लीटर हो गया है। महाजन का कहना है कि जब होलसेल व्यापारी से रेट बढ़ने का कारण पूछा जा रहा है तो कहा जाता है कि पीछे से माल की शार्टेज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें