फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, श्री नांदेड़ साहिब के लिए उड़ी पहली फ्लाइट, 136 ने किया सफर

Mon, 01 Apr 2024 08:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

अभी जालंधर से दिल्ली जाने में 9 घंटे लगते हैं, जबकि फ्लाइट से यह समय मात्र एक घंटे में ही तय हो जाएगा। पहले दिन दिल्ली से आदमपुर पहुंची फ्लाइट में 64 यात्रियों ने सफर किया, वहीं जालंधर से इस फ्लाइट की सभी 72 सीटें बुक थीं। इकोनॉमी क्लास का किराया टैक्स सहित करीब 2300 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल के लंबे इंतजार के बाद जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो गई है। रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे आदमपुर से नांदेड़ साहिब के लिए पहली उड़ान उड़ी, जो हिंडन एयरपोर्ट (गाजियाबाद) में लैंड होगी। वहां से यह फ्लाइट नांदेड़ साहिब के लिए रवाना होगी। एनआरआईज का हब माने जाते दोआबा के लोगों और कारोबारियों को इससे काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


अभी जालंधर से दिल्ली जाने में 9 घंटे लगते हैं, जबकि फ्लाइट से यह समय मात्र एक घंटे में ही तय हो जाएगा। पहले दिन दिल्ली से आदमपुर पहुंची फ्लाइट में 64 यात्रियों ने सफर किया, वहीं जालंधर से इस फ्लाइट की सभी 72 सीटें बुक थीं। इकोनॉमी क्लास का किराया टैक्स सहित करीब 2300 रुपये रखा गया है। लोकसभा चुनावों के एलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया था। बता दें यहां से हिंडन, श्री नांदेड़ साहिब, बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए फ्लाइटों के लिए रूट अलॉट कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें