फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो लोगों को फॉर्च्यूनर गाड़ी से कुचलने का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव स्वाडा के पास पेट्रोल पंप के सामने हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत मामले में पुलिस ने लापरवाह फॉच्र्यूनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह निवासी गांव धर्मकोट जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर खरड़ थाने में आईपीसी की धारा 304ए, 279 व 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की हरियाणा नंबर फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इस हादसे में रसूलपुर के रहने वाले 27 वर्षीय अकबर अली व बडाली के रहने वाले 22 वर्षीय संदीप की मौत हुई थी। दोनों ही एसी रिपेयर का काम करते थे। वह बीते वीरवार को गांव चुन्नी किसी का एसी सर्विस करने गए थे, जिसके बाद उन्होंने मोहाली सर्विस के लिए आना था। वह करीब साढ़े 10 बजे चुन्नी से निकले थे। दोनों मोटरसाइकिल पर थे। बाइक अकबर अली चला रहा था। संदीप पीछे बैठा था। दोनों करीब पौने 11 बजे स्वाडा के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से प्राइवेट वाहन में सिविल अस्पताल मोहाली लाया गया, जहां संदीप की मौत हो गई थी। अकबर अली की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया था जहां कुछ घंटों के उपचार के बाद उसने भी दम तोड़ दिया था। अकबर शादीशुदा था और उसे दो बच्चे हैं। उसका एक बच्चा 4 साल का और दूसरा दो साल का है, जबकि संदीप अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें