फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: फ्लाइट से अमृतसर और दिल्ली का किराया 1000 और 2000 रुपये

Tue, 14 Feb 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जूम एयरलाइंस 25 मार्च से कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी। इसकेे बाद चंडीगढ़ से अमृतसर जाएगी। फ्लाइट का किराया दिल्ली से दो हजार रुपये और चंडीगढ़ से अमृतसर एक हजार रुपये होगा। इसकी बुकिंग फरवरी के अंत से शुरू हो जाएगी। 25 मार्च से जारी समर शेड्यूल में यह फ्लाइट शो करेगी।
विज्ञापन


जूम एयरलाइंस के सीईओ कौस्तव एम धर ने बताया कि फ्लाइट के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 25 मार्च से यह फ्लाइट शाम को 4:15 बजे दिल्ली से चलेगी और यह 5:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए यह फ्लाइट 5:45 बजे चलेगी और 6:30 बजे वहां पहुंचेगी।

स्पाइस जेट की फ्लाइट का समय बदला
एयरपोर्ट की ओर से मौसम साफ होने के बाद स्पाइस जेट की शाम को 6.18 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब 7.20 बजे उड़ेगी। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक इस फ्लाइट का शेड्यूल मौसम साफ होने के बाद बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ रही संख्या

एयर फ्लाइट - फोटो : File Photo
यात्रियों की बढ़ रही संख्या
यात्रियाें की बढ़ते रुझान को देखते हुए 20 फरवरी से इंडिगो की ओर से हैदराबाद और दिल्ली के लिए दो फ्लाइट शुरू हो रही हैं। अभी मौजूदा समय में 24 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। 20 फरवरी से एयरपोर्ट से 26 फ्लाइट का संचालन होने लगेगा।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगातार विमानन कंपनियां फ्लाइट का संचालन करने के लिए तैयार हैं। अगर कोई विमानन कंपनी फ्लाइट की अनुमति चाहेगी तो हम उसे फ्लाइट उड़ाने की परमिशन देंगे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 मार्च को जारी होने वाले शेड्यूल में इंडिगो की ओर से गोवा और चेन्नई की फ्लाइट भी शुरू होगी। वहीं जेट एयरवेज की ओर से जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें