अबोहर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को तेजधार हथियारों से लहूलुहान कर लूटपाट करने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में ट्रेस कर लिया है। पुलिय ने पांच आरोपियों को काबू किया है जिसमें से एक कई साल तक पीड़ित परिवार के यहां मुनीमी करता रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि अबोहर की गली नंबर 10 के निवासी आढ़ती तेज प्रकाश नागपाल की पत्नी विजय नागपाल को शनिवार को बदमाशों ने घर में घुस कर तेजधार हथियारों से घायल कर लूट लिया था। जिला पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीमें बनाकर तकनीकी मदद व सीसीटीवी कैमरों के सहायता से पांचों लुटेरों को काबू कर लिया।
पुलिस ने काबू किए गए लुटेरों से लूटी गई एक सोने की चेन, सोने के टॉप्स, लूटा हुआ मोबाइल, एयर पिस्टल और दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। काबू किए गए लुटेरों के नाम विक्रम सिंह वासी घल्लु, दीपू वासी बजीदपुर कटियांवाली, विक्रम उर्फ विजय, सज्जन कुमार और राजकुमार वासी गांव केराखेड़ा हैं। इनमें से विक्रम उर्फ विजय तेज प्रकाश नागपाल की आढ़त की फर्म पर 2013 से 2024 तक मुनीम रह चुका है और वह जानता था कि घर में कौन कौन होता है और किस वक्त महिला अकेली होती है। काबू किए लोगों में दो के खिलाफ पहले भी थाना खुइखेड़ा व फाजिल्का में मामले दर्ज हैं।