फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजहेड़ी में मूंगफली के गोदाम में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी में मंगलवार तड़के मूंगफली के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार गोदाम में करीब 30 टन मूंगफली, इलेक्ट्रोनिक मशीन, मूंगफली भूनने वाली भट्ठी और एक्टिवा समेत अन्य सामान जल गया। गोदाम में कोयला और लकड़ियां होने के चलते आग तेजी से भड़क उठी। इस गोदाम से आसपास के इलाकों में मूंगफली सप्लाई की जाती थी।
दमकल विभाग के अधिकारी एलबी गौतम ने बताया कि मंगलवार तड़के 3.43 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। सेक्टर-32, सेक्टर-17, सेेक्टर-38 और रामदरबार से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। गोदाम के मालिक खरड़ के सन्नी एनक्लेव निवासी सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि रात के समय कुछ मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। गौतम ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। गोदाम के अंदर लाइट जलाने के लिए वायरिंग की गई थी। बिजली से मूंगफली की एक इलेक्ट्रोनिक मशीन भी चल रही थी।
विज्ञापन

गोदाम के बाहर खड़े थे दो ट्रक
गोदाम के बाहर मूंगफली के दो ट्रक खड़े थे। दोनों से मूंगफली उतारकर अंदर रखी जानी थी, लेकिन उससे पहले ही आग लग गई। घटना के समय मजदूर गोदाम में सो रहे थे। आंच लगने पर पता चला कि आग लग गई है। इसके बाद निकलकर बाहर भागे। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर देरी से पहुंचीं क्योंकि कजहेड़ी में गलियां छोटी होने के कारण कुछ परेशानी आई। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के चलते गोदाम के साथ बने होटलों से लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें