फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसा: प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर बचाई जान

Thu, 19 Aug 2021 08:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फायर अफसर राजिंदर की अगुवाई में फायर कर्मचारियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान और गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रिंस के मुताबिक दुकान और गोदाम में उनका लाखों रुपये का सामान पड़ा था। 
विज्ञापन
लुधियाना: फैक्टरी गोदाम में लगी आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के इस्लामगंज प्रेम विहार स्थित फील्डगंज के कूचा नंबर 16 में गुरुवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां प्रिंस ट्रेडर प्लास्टिक की दुकान और गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग इतनी फैल गई थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने की वजह से दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के सभी स्टेशनों से गाड़ियां वहां पहुंच गईं। 60 से ऊपर गाड़ियां इस अभियान में जुटीं रहीं। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम में लगा फायर सिस्टम भी मौके पर नहीं चला। चौथी मंजिल पर बने एक छोटे से कमरे में देखभाल के लिए नौकर रहता है। उसने बगल वाली बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर छलांग लगाई, इससे उसकी टांग पर चोट लगी।

दुकान मालिक प्रिंस ने बताया कि उनकी प्रिंस ट्रेडर्स के नाम से लिफाफे और डिस्पोजल की दुकान है। चार मंजिला इस इमारत की देखभाल के लिए रात को एक नौकर सोनी ऊपर सोता है। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 
विज्ञापन


एक के बाद एक सभी स्टेशनों से गाड़ियां पहुंच गई। फायर अफसर राजिंदर की अगुवाई में फायर कर्मचारियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान और गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रिंस के मुताबिक दुकान और गोदाम में उनका लाखों रुपये का सामान पड़ा था। 

विज्ञापन

सोनी उस समय ऊपर ही सो रहा था। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बाहर निकलने के लिए सिर्फ डेढ़ फीट की सीढ़ी थी। ऐसे में उसने बगल वाली इमारत की दूसरी मंजिल पर छलांग लगा दी। इससे उसकी टांग पर काफी चोट आ गई।

शटर तोड़ते वक्त युवक हुआ घायल
आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मचारी लगातार मशक्कत कर रहे थे लेकिन आग लगातार फैल रही थी। रास्ता नहीं था तो फायर कर्मचारियों ने एक दो जगह से दीवार तोड़ी ताकि धुआं बाहर जा सके और आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। इसी दौरान फायर कर्मचारियों ने मेन दुकान का शटर तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां खड़े युवक भी फायर कर्मचारियों के साथ राहत कार्य में जुट गए।

उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए शटर तोड़ा तो शटर एकदम से नीचे गिर गया और शटर एक युवक के मुंह पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। फायर अफसर राजिंदर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही सभी स्टेशनों से गाड़ियां वहां पहुंच गई थीं। आग करीब छह घंटे बाद काबू में आई। उन्होंने कहा कि जांच की गई थी लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग कैसे लगी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें