फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ इतना...बेहोश पड़े युवक को न मां-बाप ने छुआ न ही पत्नी ने, मौत हो गई उसकी

Mon, 06 Apr 2020 02:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना महामारी से त्रस्त देश में एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई। कहीं कोरोना न हो जाए, इस डर से बेहोश पड़े बेटे को छूने से मां-बाप ने इनकार कर दिया। पत्नी ने भी उसे संभालने की हिम्मत नहीं की, नतीजा ये हुआ कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परिवार कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से सहमा हुआ था। इसलिए उन्होंने अपने ही परिवार के सदस्य को छूने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मामला चंडीगढ़ की मलोया कॉलोनी में सामने आया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही सब इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्म (30) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कॉलोनी स्थित एक घर में युवक बार-बार सामान की तोड़फोड़ कर रहा है। कुछ देर बार वह घर की चौथी मंजिल पर जाकर बेसुध हो गया। मलोया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमबीर मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, युवक बेसुध हालत में पड़ा था, लेकिन कोरोना के डर से सहमा परिवार उसे छूने से इनकार कर रहा था। उन्होंने किसी तरह युवक को पीसीआर से जीएमएसएच-16 पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से कर रहा था उल्टी सीधी हरकतें

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पुराने कपड़े खरीदने और बेचने का काम करता है। कॉलोनी में वह पत्नी, सात वर्षीय बेटी और माता-पिता के साथ रहता था। बीते कुछ दिनों से धर्म घर में उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा था। रविवार सुबह वह घर की चौथी मंजिल पर चढ़कर बेसुध होकर गिर पड़ा।

पड़ोसी बोले- 8 महीने पहले पागल कुत्ते ने काटा था
पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो शुरुआती जांच में पड़ोसियों ने बताया कि धर्म को करीब आठ महीने पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था। इसके बाद से ही धर्म उल्टी-सीधी हरकतें करने लगा था। जब इस संबंध में पुलिस ने परिजनों से पूछा तो उन्होंने कुत्ते के काटने की घटना होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि धर्म की मौत कुत्ते के काटने के करण हुई है। अगर परिवार ने शुरू से ही धर्म का इलाज करवाया होता तो शायद उसकी जान न जाती।

जीएमएसएच-16 में हुआ पोस्टमार्टम
रविवार को जीएमएसएच-16 में धर्म का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मलोया थाना पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की छानबीन में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें