फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बर्ड फ्लू की आशंका, बरवाला में एक लाख मुर्गियों की मौत, फार्म में जाने पर रोक

Tue, 05 Jan 2021 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
बर्ड फ्लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। पंचकूला के बरवाला के पोल्ट्री फॉर्म्स में पिछले कुछ दिनों में लगभग एक लाख मुर्गियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पंचकूला में मुर्गियों की मौत के बाद उनके सैंपल पशुपालन विभाग द्वारा लिए गए हैं। मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 
विज्ञापन


वहीं पोल्ट्री फार्म मालिकों को आशंका है कि मुर्गियों को हर साल लगाई जाने वाली रानीखेत वैक्सीन में गड़बड़ी से भी ऐसा हो सकता है। पंचकूला में करीब 80 लाख मुर्गियां हैं। पंचकूला के रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ पोल्ट्री फार्म हैं। वहीं मुर्गियों की मौत के अलावा बरवाला क्षेत्र में कई जगह पर पक्षी भी मरे हुए पाए गए।


पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दर्शन सिंगल ने बताया कि मुर्गियों के मरने का पहला कारण ठंड भी हो सकता है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष मुर्गियों को लगाई जाने वाली वैक्सीन के रिएक्शन से भी ऐसा संभव है। हालांकि इनमे से अब तक किसी बात को पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में पशुपालन विभाग की ओर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू की आशंका के चलते विभाग ने यह सैंपल भेजा है। फिलहाल एहतियात के तौर पर पोल्ट्री फार्म में आने जाने पर रोक लगा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति एक फार्म में जा रहा है तो उसको दूसरे में जाने की मनाही है।

वेटरिनरी सर्जन डॉ. शरद खैरवाल ने बताया कि कई फार्मों में अचानक मुर्गियों के मरने की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिया गया है। बिना किसी लैबोरेट्री रिपोर्ट के कारण बताना मुश्किल है। रिपोर्ट आने तक सभी फार्मर्स को उचित साफ-सफाई और फार्म में लेबर व बाहरी लोगों को एंट्री न देने संबंधी हिदायतें जारी कर दी हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें