फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : तीज पर बेटी को लेकर घर आ रहे थे पिता, बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने एक वाहन को ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बेटी व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने नयागांव निवासी मोटरसाइकिल चालक राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पहचान डड्डूमाजरा निवासी राजू (45) के रूप में हुई है। राजू ने हेलमेट पहना था लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राजू के बेटे अक्षय ने बताया कि वह परिवार समेत डड्डूमाजरा में रहते हैं। उनके पिता चंडीगढ़ में इनकम टैक्स विभाग के एक अधिकारी के ड्राइवर थे। उनकी बहन रीना सेक्टर-12 में रहती हैं। तीज के मौके पर रविवार को उनके माता-पिता रीना को लेने सेक्टर-12 गए थे और वहां से रात करीब 9 बजे तीनों बाइक पर बैठकर वापस घर लौट रहे थे। उनके पिता बाइक चला रहे थे जबकि मां बीच में और बहन पिछली सीट पर बैठी थी। जब वे खुड्डालाहौरा ब्रिज से धनास लेक की तरफ जाने वाली सड़क के पास पहुंचे तो सामने से एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से एक वाहन को ओवरटेक कर सीधे उनके पिता की बाइक से टकरा गया। हादसे में दोनों बाइक सवार और बाकी लोग जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी शीला और बेटी रीना के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
सड़क हादसे में सिपाही की मौत पर अब मामला दर्ज
उधर, सेक्टर 35/36 छोटे चौक के पास बीते 25 को हुए सड़क में सिपाही रणबीर सिंह के मौत के मामले में सेक्टर 36 थाना पुलिस ने डेढ़ महीने बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीसीआर विंग में तैनात भीम सिंह ने शिकायत में बताया था कि सिपाही रणबीर सिंह को तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 26 जून को रणबीर की मौत हो गई थी। रणबीर की सेक्टर 26 पुलिस लाइन में तैनाती थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों का बयान दर्ज होने के बाद अब मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें