फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्कूल बस से उतरी बच्ची, पिता गोद में लेकर भागने लगा, मां और कंडक्टर ने दौड़कर पकड़ा

Fri, 08 Sep 2023 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पहले बच्ची का पिता भागा और कुछ दूरी पर जाकर कार में सवार हो गया। बच्ची के पिता और उसके साथियों को कंडक्टर और बच्ची की मां ने कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की चौकी सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के मायापुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी से अलग रह रहा व्यक्ति अपनी बच्ची को लेकर भाग निकला। आरोपी ने बच्ची को उस समय उठाया जब वह स्कूल बस से नीचे उतरी और कंडक्टर उसे मां को सौंपने जा रहा था। वह हरियाणा के करनाल से अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर आया था।

विज्ञापन


पहले बच्ची का पिता भागा और कुछ दूरी पर जाकर कार में सवार हो गया। बच्ची के पिता और उसके साथियों को कंडक्टर और बच्ची की मां ने कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की चौकी सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बलविंदर ने बताया कि उनकी बेटी काजल राणा की शादी 2019 में करनाल के अंकित से हुई थी। वह अपने पति के साथ विदेश में रहती थी। वहां पति उसे परेशान करने लगा। काजल ने अंकित के खिलाफ 2021 में कोर्ट में केस कर दिया। बेटी अराध्या की परवरिश खुद करना चाहती है।

शुक्रवार को उनकी दोहती अराध्या स्कूल बस से घर पहुंची। जैसे ही बच्ची को कंडक्टर ने उतारा तो अंकित उसे गोद में उठा कर भाग निकला। कुछ दूरी पर उसके साथी गाड़ी में मौजूद थे। बलविंदर ने बताया कि कंडक्टर ने मायापुरी तक कार का पीछा किया। गाड़ी की खिड़की में हाथ डाल कर उसने गाड़ी रुकवाई। कार में बैठे लोगों ने कंडक्टर पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बलविंदर ने कहा कि अंकित पर अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिए। उसकी बेटी काजल टीचर है और उसकी भी जान को खतरा है। पुलिस को अंकित का पासपोर्ट जब्त करना चाहिए, क्योंकि वह कनाडा भाग सकता है। इस मामले में चौकी प्रभारी गुरदियाल सिंह ने बताया कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला पारिवारिक विवाद का है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें