उन्होंने कहा कि एक तरफ अश्वनी शर्मा कहते हैं कि वह खुद और भाजपा किसानों के साथ खड़ी है और दूसरी तरफ वह कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक भी बात नहीं करते। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अश्वनी शर्मा अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने भोआ पहुंचे थे। वहां दो परिवारों के लोग इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष कोई बैठक नहीं कर रहे थे।
गिद्दड़बाहा व दोदा में सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की सभाओं व रैलियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को मलोट में विरोध के बाद किसानों ने मंगलवार को गिद्दड़बाहा और दोदा में सुखबीर बादल के दौरे का विरोध किया। किसानों ने शिअद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी अनुसार मंगलवार को सुखबीर सिंह बादल का गिद्दड़बाहा के मक्कड़ पैलेस में समारोह को संबोधित करने का कार्यक्रम था। इससे पहले किसान दाना मंडी में एकत्र हो गए। मगर पुलिस ने मलोट घटना से सबक लेते हुए दाना मंडी के गेट ही बंद कर दिए। इससे गुस्साए किसान वहीं नारेबाजी करते रह गए।
इस दौरान अकालियों का काफिला यहां से गुजरा तो किसान उन्हें ही झंडे दिखाकर नारेबाजी करते रहे। इसी तरह दोदा में काउनी वाले मोड़ पर सुखबीर बादल का कार्यक्रम था, मगर पुलिस ने पहले ही किसानों को मोड़ पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया, जिससे किसानों ने वहीं पर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।