फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का भारी विरोध: लुधियाना में किसान सड़क पर उतरे, कहा- नहीं चलने देंगे यह फिल्म

Fri, 27 Aug 2021 02:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का भारी विरोध शुरू हो गया है। किसान संगठनों ने फिल्म के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। गुरुवार को लुधियाना में किसान संगठनों ने इसके खिलाफ पवेलियन मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्म को किसी भी हाल में नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान संगठन के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में पवेलियन मॉल के बाहर किसानों ने अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का विरोध किया। किसान संगठनों का कहा कि किसी भी हाल में फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। मॉल के बाहर खिलाड़ी कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शनकारी किसानों ने मॉल से लेकर डीसी दफ्तर तक रोष प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन


वह ट्रैक्टरों पर सवार होकर डीसी दफ्तर भी पहुंचे और अधिकारियों से मांग की है कि फिल्म के प्रदर्शन को रोका जाए। किसान संगठनों की अगुवाई करने वाले प्रदर्शनकारी किसान मनवीर कासाबाद, जस्सी गिल सहित अन्य किसानों ने बताया कि अक्षय कुमार ने खुद को पंजाब का बेटा बोलकर पंजाब में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन अच्छा कराया है। 

वह हमेशा खुद को पंजाबी और पंजाब का बेटा कहते हैं। वह हमेशा मोदी की हिमायत भी करते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के किसान नौ महीने से दिल्ली की सरहदों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानून वापस नहीं हो रहे। हमेशा पंजाब का नाम आगे रख अपना नाम कमाने वाले बॉलीवुड अदाकार अक्षय कुमार ने एक बार भी किसानों की बात नहीं की। जो व्यक्ति पंजाब की और किसानों की बात नहीं करेगा उसका विरोध हमेशा होता रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार का तब तक विरोध होता रहेगा जब तक काले कानूनों पर कोई फैसला नहीं आ जाता। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में फिल्म बंद कराने की मांग की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर को भी ज्ञापन दिया हुआ है और मांग की जा रही है कि फिल्म बंद कराई जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें