फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ में 18 जनवरी से पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान, केंद्र के खिलाफ होगा अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 02 Dec 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में इस धरने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 5 किसान यूनियन शामिल होने जा रही हैं, संयुक्त किसान मोर्चे को भी इस मोर्चे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
किसान नेता बलबीर राजेवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ में 18 जनवरी से पक्का मोर्चा लगाने का एलान किया है। इस बार केंद्र के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना लगाया जाएगा। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 5 किसान यूनियन शामिल होने जा रही हैं, संयुक्त किसान मोर्चे को भी इस मोर्चे में शामिल किया जाएगा। इस दौराना किसान नेताओं ने पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के बढ़ाए दाम को गलत बताया। उनकी दलील थी कि पंजाब में गन्ने की लागत सबसे अधिक है। सरकारी एजेंसी का कहना है कि गन्ने की 470 लागत पड़ती है जबकि सरकार मात्र 11 रुपये बढ़ाकर खुशी जताने की बात कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें