फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: किसानों पर भारी पड़ रहा पराली जलाना, 293 पर लगा सात लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 12 Oct 2023 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के डीसी अमित तलवार ने कहा कि अब तक हमारी टीमों को सेटेलाइट से 568 स्थानों पर पराली जलाने की सूचना मिली है। इनमें से 455 स्थानों का विभिन्न अधिकारियों ने दौरा किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में धान की पराली जलाना किसानों को भारी पड़ रहा है। प्रशासन ने 293 मामलों में किसानों पर सात लाख 57 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। सरकार ने पराली जलाने से रोकने के लिए तैनात की गई टीमों और नोडल अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


स्पष्ट किया है कि जुर्माना के साथ आरोपियों के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी। डीसी अमित तलवार ने कहा कि अब तक हमारी टीमों को सेटेलाइट से 568 स्थानों पर पराली जलाने की सूचना मिली है। इनमें से 455 स्थानों का विभिन्न अधिकारियों ने दौरा किया।

उन्होंने बताया कि 473 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई है। इनमें से 293 मामलों में संबंधित किसानों पर लगभग सात लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह पराली जलाने वाले 72 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में लाल प्रविष्टि दर्द की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें