फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा पानी-मेरी विरासत: सरकार की योजना में किसान आए साथ, बचाना ही पड़ेगा जमीन का पानी

Fri, 05 Jun 2020 01:05 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में किसानों ने यह ठान लिया है कि वे भी भूजल को बचाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इसी का नतीजा यह है कि सरकार की मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को लगातार प्रदेश के किसानों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि सरकार ने इस योजना का मुख्य फोकस प्रदेश के आठ ब्लॉक पर रखा था। जहां भूजल 40 मीटर से ज्यादा नीचे जा चुका है।
विज्ञापन


सभी जिलों के किसान योजना के अंतर्गत धान की खेती छोड़ वैकल्पिक खेती करने का संकल्प कर रहे हैं। 4 जून तक प्रदेश के 41273 किसानों ने खास योजना के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा दी है। सभी जिलों में किसानों ने अपनी 45178.982 हेक्टेयर जमीन पर धान न लगाकर मक्का, बाजरा, कपास, दलहन व बागवानी फसलों को लगाने का फैसला लिया है।

यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यह भी साफ है कि प्रदेश में इन वैकल्पिक फसलों का रकबा भी अपेक्षाकृत बढ़ेगा। इसके अलावा जिन 8 ब्लॉकों पर खास फोकस है। वहां भी 6045 किसानों ने अभी तक 6130.688 हेक्टर जमीन पर धान की बजाय अन्य फसलें लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ये महत्वाकांक्षी योजना है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भी पूरी तरह गंभीर है। किसानों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। अभी तक किसानों ने पोर्टल पर धान की बजाए 6859.743 हेक्टेयर मक्का, 7111.984 हेक्टेयर बाजरा, 26569.430 हेक्टेयर कपास, 751.401 हेक्टेयर दलहन और 3886.424 हेक्टेयर बागवानी फसलें लगाने की इच्छा जताई है। निसंदेह किसानों के यह प्रयास भूजल को बचाने में मददगार साबित होंगे।
- संजीव कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग

जिलों में वैकल्पिक खेती के लिए सामने आ रहे किसान

जिला        किसान     धान छोड़ वैकल्पिक खेती का रकबा(हेक्टेयर में)
अंबाला       1878            1579.324
भिवानी       1529            1621.725
चरखीदादरी  2666            2376.445
फरीदाबाद    494              449.617
फतेहाबाद    2288            2595.272
गुरुग्राम       788               741.555
हिसार        1439             1482.961
झज्जर       2018             2222.320
जींद          4696            6354.300
कैथल        1696            1397.228
करनाल      2487            2208.993
कुरुक्षेत्र      87                79.427
महेंद्रगढ़      49               54.817
मेवात        398             362.680
पलवल      2224           4825.003
पंचकूला    1712           1007.467
पानीपत     1853           1827.152
रेवाड़ी        513              444.518
रोहतक      1035            1103.157
सिरसा        2068           3274.442
सोनीपत      1731          1810.084
यमुनानगर    1579          1229.809
विज्ञापन

इन 8 ब्लॉकों पर खास फोकस

ब्लॉक        किसान     धान छोड़ वैकल्पिक खेती का रकबा(हेक्टेयर में)
बाबैन         491           330.217
गुहला         460           427.703
इस्माइलाबाद 300         320.046
पिपली          350         239.736
रतिया           682         645.002
शाहबाद        347         230.393
सिरसा           3289      3774.748
सिवान           126        162.843
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें