फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान, 26 जनवरी को देशभर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Tue, 16 Jan 2024 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

देशभर में किसान संगठन 26 जनवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। वहीं सीटीयू के साथ मिलकर 16 फरवरी से देशभर में बंद व आंदोलन करेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर किसानों ने केंद्र को घेरने की रणनीति बनाई है। 
विज्ञापन
किसानों की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान कर दिया है। यह फैसला जालंधर में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कन्वेंशन के दौरान लिया गया। इस दौरान यह भी तय किया गया कि 16 फरवरी को सीटीयू के साथ मिलकर देशभर में बंद व आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


सम्मेलन के प्राथमिक एजेंडे में न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए संघर्ष के अगले कदम की योजना बनाना, सभी बैंकिंग संस्थानों से एकमुश्त ऋण माफी करवाना शामिल है। सम्मेलन में एक राय बनाई गई कि एमएसपी को लेकर संघर्ष शुरू किया जाए। इसकी शुरुआत 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च से की जाएगी। पंजाब समेत अन्य राज्यों से आए करीब 300 से ज्यादा किसान संगठनों ने इस कन्वेंशन में हिस्सा लिया।

किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के संदर्भ में किसानों ने 26 नवंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने लंबे ऐतिहासिक किसान संघर्ष को निलंबित कर दिया था। इसे दो साल बीत गए लेकिन सरकार द्वारा कोई हल नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


इस कन्वेंशन में बलवीर सिंह राजेवाल, बलविंदर सिंह मल्ली, बलदेव सिंह, किशना प्रसाद केरल से, रमिंदर सिंह पटियाला, अमित शाह बंगाल से, सुखदेव सिंह कोकरीकलां, डॉ. सलीमन मध्य प्रदेश से शामिल हुए। इस कन्वेंशन में 35 नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें