फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में कट्टरपंथी बनाएंगे पार्टी, फरीदकोट के सांसद सरबजीत का एलान-अमृतपाल के साथ एक मंच पर आएंगे

Tue, 23 Jul 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने इस बार जेल में रहते हुए ही लोकसभा चुनाव लड़ा था। अमृतपाल को चुनाव में सबसे बड़ी जीत मिली है। वहीं सरबजीत खालसा फरीदकोट से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। 
विज्ञापन
सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में खालिस्तान समर्थक एक पार्टी बनाएंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट और खडूर साहिब से कट्टरपंथी सरबजीत खालसा और अमृतपाल सिंह ने जीत हासिल की थी। अमृतपाल इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। सरबजीत खालसा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे हैं। 
विज्ञापन


अब फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने मोगा के गांव रोडे में एक समारोह में एलान किया कि वह खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मिल कर राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। 

उन्होंने अपनी अगली रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि यह निश्चित है कि वह जल्द ही एक ऐसी पार्टी बनाएंगे, जो सिख संगत और पंजाब को एकजुट करेगी। वह अकेले इस पार्टी का निर्माण नहीं करेंगे। वह सिख संगत और पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे। 
विज्ञापन


खालसा ने कहा कि अमृतपाल सिंह के जेल से बाहर आने के बाद या उनके अनुरोध पर ही पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने सिखों से आगामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव में अधिक से अधिक वोट डालने की भी अपील की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें