फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सिंदूर उत्सव: कालीबाड़ी और बंग भवन में भव्य कार्यक्रम, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

Sun, 13 Oct 2024 01:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में रविवार को दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर सेक्टर-35 बंग भवन और कालीबाड़ी माता मंदिर में सिंदूर उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सिंदूर की होली खेली।
विज्ञापन
सेक्टर-35 स्थित बंग भवन में सिंदूर उत्सव कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में दुर्गा पूजा के समापन को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम चल रहे हैं। शहर के कालीबाड़ी मंदिर और सेक्टर-35 स्थित बंग भवन में चल रही दुर्गा पूजा का रविवार को समापन हो गया। दोनों जगह पर महिलाओं ने सिंदूर उत्सव मनाया।
विज्ञापन


 इस सिंदूर उत्सव में महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर सुहाग का प्रतीक माना जाता है। कालीबाड़ी और बंग भवन में सिंदूर खेला के अवसर पर ऐसा लग रहा था जैसे होली का त्योहार हो। सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं बंगाल के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र ढाक  की थाप पर नृत्य भी किया। सिंदूर उत्सव के बाद माता का विसर्जन हुआ। कालीबाड़ी के अध्यक्ष प्रणव सेन ने बताया कि माह षष्टी से लेकर नवमी तक प्रतिदिन मां की पूजा हुई। इस दौरान चंडी पाठ हुआ  हर रोज पुष्पांजलि हुई। महाभोग के साथ शाम में संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूजा के दौरान चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली सहित दूर दूर से लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें