चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को 13 सीरीज के बाकी बचे फैंसी नंबरों की नीलामी की। इसमें विभाग को सीएच01-सीजे के नंबरों के लिए अच्छा रिस्पांस मिला। नीलामी में सीएच01-सीजे 0063 फैंसी नंबर 1.49 लाख में बिका जबकि इसका आरक्षित मूल्य 20 हजार रुपये था।
इसके अलावा सीएच01-सीजे 0038 को सुंदर ज्वैलर्स ने 1.09 लाख रुपये में खरीदा। इसका आरक्षित मूल्य 20 हजार रुपये था। सीएच01-सीजे 0041 नंबर को जोगिंदर सिंह ने 90 हजार में खरीदा। इनके अलावा सीएच01-सीजे 0057 नंबर 85 हजार, सीएच01-सीजे 4000 नंबर 80 हजार में बिका जबकि सीएच01-सीजे 0200 को गुरमोहन सिंह ने 80 हजार में खरीदा।
विभाग ने नीलामी में सीएच01-सीजे, सीएच01-सीएच, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबरों को रखा था। आरएलए इन सीरीज के कुछ नंबरों की भी नीलामी करने में सफल रहा है।
बता दें कि पंजीकरण कराने के बाद ही इच्छुक आवेदक बोली लगा सकते हैं। इच्छुक वाहन मालिकों को चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट, नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करके पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलता है। इसके बाद ही वह नंबरों के लिए बोली लगा सकते हैं। जिस नंबर के लिए जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई होगी, नंबर उसे बेच दिया जाता है।