फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Gas Leak: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुई 11 लोगों की मौत? एक पूरा परिवार ही उजड़ गया

Sun, 30 Apr 2023 08:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

टेलर की दुकान चलाने वाले शिव शंकर ने बताया कि रविवार को आंखों देखा मंजर और महसूस किए पलों को जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। सुबह सात बजे तक सबकुछ सामान्य था फिर अचानक ऐसा लगा कि जैसे हवा में किसी ने जहर घोल दिया हो। दुर्गंध से दम घुटने लगा।
विज्ञापन
विलाप करते गैस पीड़ितों के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस ने 11 लोगों की जान ले ली है। इलाके के लोग हादसे के बाद खौफ में हैं। सिविल अस्पताल पहुंचे ग्यासपुरा के सूआ रोड निवासी और भाजपा के मंडल प्रधान संजय गुप्ता ने भरे मन से रविवार सुबह के भयावह मंजर को बयां किया। संजय ने बताया कि उनका घर हादसे वाली जगह से करीब 500 मीटर दूर है। गैस रिसाव से चंद मिनट पहले उनका बेटा उसी बूथ से दूध लेकर लौटा था। कुछ देर बाद पूरे इलाके में अजीब सी दुर्गंध फैल गई। इसने आसपास के लोगों अपने चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


भगवान ने उनके बेटे को तो बचा लिया लेकिन आस पड़ोस के कई लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके करीबी मित्र और पास में ही स्थित आरती क्लीनिक के डॉक्टर कविलाश यादव और उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। कविलाश मूलरूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। वह करीब 20 साल से ग्यासपुरा में क्लीनिक चला रहे थे। क्लीनिक के ऊपर उनका परिवार रहता था। गैस रिसाव वाली जगह के बिल्कुल पास कविलाश का क्लीनिक था। यही वजह थी कि घर में सो रहा परिवार भी जद में आ गया। कविलाश (40), उनकी पत्नी वर्षा (35), बेटे आर्यन (10), अभय (13) और बेटी कल्पना (16) की मौत हो गई। 

दूर भागा तभी जिंदा बच गया
टेलर की दुकान चलाने वाले शिव शंकर ने बताया कि रविवार को आंखों देखा मंजर और महसूस किए पलों को जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। सुबह सात बजे तक सबकुछ सामान्य था फिर अचानक ऐसा लगा कि जैसे हवा में किसी ने जहर घोल दिया हो। दुर्गंध से दम घुटने लगा। वह दुकान बंद करके दूर खुली जगह पर भागे।
विज्ञापन


तभी पता चला कि दुकान के पास ही गैस का रिसाव हुआ है और कई लोगों की मौत हो गई है। यह सुनकर रूह कांप उठी। ऐसा लगा कि मौत छूकर गुजर गई है। सुबह का समय होने की वजह से अभी मार्केट पूरी नहीं खुली थी। तकरीबन एक घंटे बाद किसी तरह से हिम्मत करके दुकान पर वापस लौटे तो चारों तरफ चीख पुकार मची हुई थी। उन्होंने कहा कि वे दुकान बंद करके दूर भागने की वजह से जिंदा बचा है नहीं तो मौत निश्चित थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें