फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव पर दिग्गजों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव पर भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों की नजर है। एसोसिएशन का अध्यक्ष सीनेट में पदेन सदस्य होता है। ऐसे में ग्रुपों के लिए एक-एक सीट सीनेट में महत्वपूर्ण है। इस चुनाव के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है ताकि सीट उनके हिस्से में आए।
विज्ञापन

पीयू में कर्मचारियों की संख्या तीन हजार से अधिक है। इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए सीनेट में अध्यक्ष को सदस्य नामित किया जाता है। पिछले कार्यकालों में प्रमुखता से कर्मचारियों के मुद्दों को सीनेट में उठाया गया और काम भी करवाया गया। कर्मचारियों के कई मामले अभी लंबित हैं जो सीनेट के जरिए ही हल होंगे। सीनेट में कांग्रेस व भाजपा खेमा अपना दबदबा कायम करने में जुटा हुआ है। सदस्यों को अपने-अपने पाले में किया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस खेमे के पास सदस्यों की संख्या इस बार लगभग बराबर है। ऐसे में बहुमत पूरा साबित करने में पसीने छूटेंगे। कर्मचारी एसोसिएशन के 10 नवंबर को होने वाले चुनाव के जरिए एक सीट सीनेट में तय होगी। इसी सीट को अपना करने के लिए दिग्गज दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें