राजनीतिक संकट के बीच पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने की बात कह दी है तो वहीं पूर्व सांसद सरदार वीरेंदर सिंह बाजवा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बाजवा ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल का दामन थम लिया है।