फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड पर अडिग किसानों से पूर्व सैनिकों की अपील, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में खलल न डालें

Mon, 18 Jan 2021 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पूर्व सैन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसानों की तरफ से ट्रैक्टर परेड निकालने की चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी के बाद अब पूर्व सैनिकों ने किसानों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में खलल न डालें। 
विज्ञापन


दिल्ली में हुई एक बैठक में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने किसानों के नाम एक पत्र भी जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि हमें पूरा विश्वास है कि आंदोलनकारी किसान ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे सेना और देशवासियों का मान कम हो। फिर भी कुछ लोगों द्वारा इस तरह के बयान आ रहे हैं। इसलिए किसान संगठनों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि असमंजस की स्थिति साफ हो सके। 

यह भी पढ़ें - फिर बढ़ेगी रार, किसान संगठनों ने एनआईए की जांच में शामिल होने से किया इनकार
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और ले. ज. डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा गया उद्घोष जय जवान जय किसान केवल एक नारा नहीं है, यह देश की सच्ची भावना है। देश का सैनिक सीमा पर डटकर दुश्मनों से रक्षा करता है तो किसान अपने खेतों में अन्न उगाकर देश का पेट भरता है। इतिहास गवाह है कि दूसरे देशों से युद्ध के समय किसानों ने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है और विजय दिलाई है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह एक आधिकारिक कार्यक्रम होता है और यह देश की प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान इस दिन दर्शक दीर्घा में बैठें और सेना का मनोबल बढ़ाएं। बैठक में रि. ब्रिगेडियर डा. भुवनेश चौधरी, कन्हैया लाल सिंह, आरके बग्गा, मोहित शर्मा, रि. कमांडर वीएम त्यागी, लेफ्टिनेंट यूएस बोरा, सीपीओ रंजीत सिंह, कोमल सिंह, एसवी सिंह, जय चंद, कर्नल संतपाल, अजीत सिंह, आजाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डीके चौधरी, भूपेंद्र सिंह, राज सिंह आदि मौजूद रहे ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें