फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट से अनिता का संदेश, सब तबाह पर हौसला बरकरार

Tue, 28 Apr 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रही अनिता कुंडू ने फेसबुक के जरिए प्रदेशवासियों को संदेश भेजा है। अपने संदेश के साथ अनिता ने एक फोटो भी अपलोड की है, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ पर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


अपने संदेश में अनिता कुंडू ने कहा कि हादसा दिल दहलाने वाला था। पर आप सभी शुभचिंतकों की दुआओं की बदौलत जान बच गई। कुदरत की मार से सब तबाह हो गया। पर हौसला बरकरार है।

अनिता के भाई रमेश ने बताया कि बहन से फोन पर बात होती है। अनिता के हौसले एवरेस्ट की तरह से बुलंद हैं। जिस पर वह हर हार में जीत हासिल करेगी। परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हिसार के उकलाना की इस बेटी के लिए हजारों लोग दुआ मांग रहे हैं। मौसम के साफ होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम साफ हुआ तो हिसार की यह बेटी नया इतिहास लिखेगी। रमेश कुंडू ने बताया कि एवरेस्ट पर आए भीषण तूफान के बाद परिजन काफी घबरा गए थे। जब अनिता की सलामती की खबर मिली तो जान में जान आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें