फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में इंजीनियरिंग फेस्ट का आगाज: मैराथन के साथ हुई शुरुआत, तीन दिन होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Thu, 28 Apr 2022 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में तीन दिन तक चलने वाले इंजीनियरिंग फेस्ट का गुरुवार को आगाज हुआ।
विज्ञापन
पीयू में मैराथन में हिस्सा लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में तीन दिन तक चलने वाले इंजीनियरिंग फेस्ट का गुरुवार को आगाज हुआ। इसकी शुरुआत पीयू कैंपस में सुबह 5 बजे 3.5 और 11 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में इस दौड़ में हिस्सा लिया। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्ट का आयोजन पीयू के कैमिकल इंजीनियर विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस फेस्ट को लेकर विद्यार्थियों में बेहद उत्साह है। 

विज्ञापन


फेस्ट के कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें पहले दिन ग्राफ्टी पेंटिंग, भांगड़ा वॉर, फैशन शो सहित 14 गतिविधियां आयोजित होंगी। दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक, डिबेट, कॉमेडी नाइट सहित कुल 15 गतिविधियां होंगी। फेस्ट के अंतिम दिन में ओपन माइक और डांस बैटल सहित कुल 16 गतिविधियां आयोजित होंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें