फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही निकली नगर निगम की हेल्पलाइन नंबर की हवा

Tue, 19 Apr 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेल्पलाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से सोमवार को लांच किया गया हेल्पलाइन नंबर की पहले दिन ही हवा निकल गई। मंगलवार को यह नंबर नहीं चला। ऐसे में शिकायत करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम ने सोमवार को जो व्हाट्सअप के लिए 9872741138 नंबर जारी किया था, अब तक चालू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कॉल करने पर बताया जा रहा है कि यह नंबर वैध नहीं है। वहीं आला अधिकारियों की ओर से निगम के सभी अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टरों को स्मार्ट फोन रखने और व्हाट्सअप चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम में आधा दर्जन सब इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं।

ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि जल्द ही व्हाट्सअप नंबर चालू हो जाएगा। लॉचिंग के समय ही नया नंबर कंपनी से लिया गया था, बुधवार को यह नंबर शुरू हो जाएगा। इस नंबर पर शिकायत आने के 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें