मुठभेड़ में गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टर दबोचे
गांव कोहड़ा में मंगलवार अल सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ चलती रही। पुलिस ने घेराबंदी कर विक्की गौंडर गैंग के तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गैंग का मुख्य गैंगस्टर अमन भागने में फरार हो गया। पुलिस ने अमन को पकड़ने के लिए गांव के आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है।
एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ ने तीन गैंगस्टर पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव कोहड़ा को चारो तरफ से घेर लिया था। गांव में पुलिस का सर्च अभियान चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की गौंडर गैंग के चार गैंगस्टर गांव कोहड़ा में किसी के घर पर आए हैं। पुलिस ने लगभग रात दो बजे गांव की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।