फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बिजली को लेकर कोई समस्या है तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें

Tue, 23 Aug 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
हरियाणा के 55 लाख उपभोक्ताओं को अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण निगमों ने सेंट्रलाइज्ड उपभोक्ता सुविधा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


यह निर्णय उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के लिए लिया गया है। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले उपभोक्ता अपनी शिकायत 18001801550 टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 18001804334 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों पर शिकायत इंट्रेक्शन वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिये दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता सुविधा केंद्र से शिकायत संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को सीमित समय अवधि में निवारण के लिए भेज दी जाएगी। अगर तय समय में संबंधित लाइन कर्मचारी शिकायत का निपटारा नहीं करते हैं तो शिकायत अपने आप उच्च अधिकारियों के पास चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें