फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से पहले ही बिजली बिल ने दिया झटका

Tue, 08 Apr 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को गर्मी शुरू होने से पहले ही बिजली बिलों ने झटका दे दिया है। बिजली विभाग द्वारा लोगों को भेजे गए बिलों में पुराने भर चुके बिलों के पैसे भी जोड़ दिए थे। जिससे लोग परेशानी में आ गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को काफी संख्या में लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। लोगों ने जब बिजली बिलों के बारे में अधिकारियों को बताया। तो विभाग के अधिकारियों की दलील थी तकनीकी कमी के चलते ऐसी स्थिति बनी है। जितनी लोगों ने बिजली प्रयोग की है। उतना ही भुगतान लोगों को करना होगा।

फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति बिजली विभाग के आफिस पहुंचे फेज-5 निवासी बलबंत सिंह ने बताया कि इस बार दो महीने का इकट्ठा बिल आया, जो कि 2070 रुपये था। जबकि उनकी खपत इतनी नहीं थी।
विज्ञापन


साथ ही जनवरी महीने का बिल वह पहले ही चुका चुके थे। लेकिन गलती से विभाग ने वह भी साथ में ही जोड़ दिया था। जब उन्होंने विभाग से चेक कराया तो 800 रुपये बिल ही चुकाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हालांकि बिल के चलते वह दो दिनों से परेशान थे। दूसरा लाइनों में घंटों लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। फेज-5 निवासी परमिंदर कौर ने बताया उन्हें इस बार 7000 रुपये का बिल आया है।

जिसके पता लगने पर हम पॉवरकॉम आए। तो उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को बताया। इसके बाद सही बिल उन्हें 2500 ही भरना पड़ा। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो कंम्पयूटर सिस्टम खराब होने से ऐसी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें