चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के संकाय वर्ग का चुनाव एक सितंबर को होने जा रहा है। इसकी छह सीटों के लिए 12 दिग्गज मैदान में हैं। उन्होंने अपनी जीत दर्ज करने के लिए दिन-रात पसीना बहाया है। कांग्रेस व भाजपा अपना-अपना दबदबा कायम करने के लिए नेताओं की मदद ले रही है। इस पूरे चुनाव में 755 वोटर हिस्सा लेंगे।
सबसे पहले कला वर्ग का चुनाव सुबह 9 से साढ़े दस बजे तक होगा। इसमें 112 मतदाता हिस्सा लेंगे। इसी तरह चिकित्सा विज्ञान संकाय का चुनाव 10.30 से पूर्वाह्न 11.45 बजे तक होगा। इसमें 87 मतदाता हैं। भाषा संकाय का चुनाव पूर्वाह्न 11.46 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसमें मतदाताओं की संख्या 94 है। कंबाइंड संकाय का चुनाव दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगा। इसमें 272 मतदाता हैं। विज्ञान संकाय का चुनाव शाम 4 से शाम 6 बजे तक होगा। इस वर्ग में 137 लोग मत डालेंगे। कानून संकाय का चुनाव शाम 6.01 मिनट से शाम 7 बजे तक होगा। इसमें 53 लोग वोट डालेंगे। सभी चुनाव लॉ ऑडिटोरियम में होंगे।