विधानसभा चुनाव के कारण अब जिले के सभी मैरिज पैलेसों पर भी निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। मैरिज पैलेस मालिकों को अपने यहां होने वाले सभी समागमों की रोजाना रिपोर्ट रिटर्निंग अफसर को भेजनी पड़ेगी।
यह हिदायत अतिरिक्त जिला निर्वाचन अफसर कम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमनदीप कौर ने दी। इस दौरान वह जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में वह विधानसभा चुनाव को लेकर मैरिज पैलेस के मालिकों से मीटिंग कर रहीं थीं।
उन्होंने बताया कि मैरिज पैलेस मालिकों से यह भी कहा गया है कि पैलेस बुक कर वाले व्यक्ति का नाम, टेलीफोन नंबर व उसका पता जरूर बताया जाए।
इतना ही नहीं जिस उद्देश्य के लिए मैरिज पैलेस बुक करवाया गया है उसकी भी जानकारी इसमें देनी होगी। ताकि चुनाव के संबंध में मैरिज पैलेस बुक करने वाले संबंधित व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के खर्चे में इसको शामिल किया जा सके।