फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब में भाजपा को प्रचार के दौरान रोके जाने की शिकायत, आयोग ने डीजीपी से तलब की रिपोर्ट

Mon, 06 May 2024 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ उनके दफ्तर में मुलाकात करके स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव अमल को यकीनी बनाने और चुनाव प्रचार के अधिकार को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य में पार्टी के उम्मीदवारों को प्रचार करने से रोके जाने और अमन-कानून की स्थिति पर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) से इस सम्बन्धी कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


पंजाब भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ उनके दफ्तर में मुलाकात करके स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव अमल को यकीनी बनाने और चुनाव प्रचार के अधिकार को लेकर चिंता जताई। उन्होंने राज्य में मतदान के समय दौरान अपने उम्मीदवारों की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल की तरफ से अपना विस्तृत शिकायत पत्र सौंपे जाने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस सम्बन्धी पंजाब के डी. जी. पी. को तथ्य खोज और कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें