फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: पंजाब में सात मई से शुरू होंगे नामांकन, आयोग ने की जनरल और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

Mon, 06 May 2024 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने बताया कि विभिन्न राज्यों के 13 आईएएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सात आईपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
loksabha election - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन सात मई से शुरू होंगे। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब में 13 सीटों के लिए सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी 14 मई से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने बताया कि विभिन्न राज्यों के 13 आईएएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सात आईपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी भूमिका चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के संबंध में निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना है।

जिन आईएएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है उनमें गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए के. महेश (बैच 2009), अमृतसर के लिए सिद्धार्थ जैन (2001), खडूर साहिब के लिए अभिमन्यु कुमार (2011), जालंधर के लिए जे. मेघनाथ रेड्डी (2013), होशियारपुर के लिए डॉ. आर. आनंदकुमार (2003), आनंदपुर साहिब के लिए डॉ. हीरालाल (2010), लुधियाना के लिए दिव्या मित्तल (2013) शामिल हैं।
विज्ञापन


राकेश शंकर (2004) फतेहगढ़ साहिब के लिए, रूही खान (2013) फरीदकोट के लिए, कपिल मीणा (2010) फिरोजपुर के लिए, डॉ. एस. प्रभाकर (2009) बठिंडा के लिए, शानवास एस (2012) संगरूर के लिए और ओम प्रकाश बकोरिया (2006) पटियाला लोकसभा सीट के लिए। इसी तरह, पुलिस पर्यवेक्षकों में गुरदासपुर और होशियारपुर लोकसभा सीटों के लिए कुशल पाल सिंह (बैच 2014), अमृतसर और खडूर साहिब के लिए श्वेता श्रीमाली (2010), जालंधर और लुधियाना के लिए सतीश कुमार गजभिये (2002), आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब के लिए संदीप गजानन दीवान (2010), बठिंडा और फरीदकोट के लिए बी. शंकर जायसवाल (2001), शामिल हैं। दामोदर (2013) फिरोजपुर और अमीर जावेद (2012) संगरूर और पटियाला लोकसभा सीटों के लिए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहले ही 15 सेवारत आईआरएस अधिकारियों को व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें