फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: आठ IAS और एक HCS का तबादला, सात को उपायुक्तों के ओएसडी पद पर मिली नियुक्ति

Fri, 01 Dec 2023 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डॉ. जयंदर सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी चरखी दादरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, जिला नगर आयुक्त, भिवानी और चरखी दादरी का पदभार दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आठ आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। इनमें सात ट्रेनी आईएएस को नई जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को उपायुक्त का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके लिए सरकार ने नए पद भी सृजित किए हैं। नूंह के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) लक्षित सरीन को नवसृजित पद पर अंबाला उपायुक्त कार्यालय में ओएसडी, नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में ओएसडी, निशा सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) अंबाला को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय पंचकूला में ओएसडी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, सोनू भट्ट सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) फरीदाबाद को एक नवसृजित नियुक्ति के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय हिसार में ओएसडी, विश्वजीत चौधरी सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) रोहतक को एक नवसृजित पद के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय गुरुग्राम में ओएसडी, करनाल के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) विवेक आर्य को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय रोहतक में ओएसडी, यश जालुका, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सिरसा को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय यमुनानगर में ओएसडी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त डॉ. जयंदर सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी चरखी दादरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, जिला नगर आयुक्त, भिवानी और चरखी दादरी का पदभार दिया गया है। वहीं, एचसीएस अधिकारियों में वत्सल वशिष्ठ, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें