फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में चोरी, मारपीट व चेक बाउंस मामलों के आठ भगोड़े गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चोरी, मारपीट, गैंबलिंग और चेक बाउंस के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आठ घोषित भगोड़ों को पीओ एंड समन स्टाफ ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के आदेश पर इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में की गई। सभी आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


चोरी के मामलों में दो काबू

सेक्टर-25 निवासी अवनीश को वर्ष 2023 में थाना सेक्टर-11 में दर्ज चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ था जिस पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। इसी तरह सेक्टर-38 निवासी आकाश उर्फ नोनी को भी वर्ष 2022 के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, धनास निवासी मोहम्मद आबिद को 2019 में दर्ज गैंबलिंग एक्ट के मामले में पकड़ा गया। इसके अलावा राम दरबार निवासी गुरमीत सिंह को भी चोरी के एक पुराने मामले में काबू किया गया।

चेक बाउंस के चार आरोपी गिरफ्तार

चेक बाउंस मामलों में पंचकूला के गांव भागवली निवासी सुमित, जीरकपुर निवासी तेजपाल सिंह, जींद निवासी भीम सिंह और जीरकपुर निवासी गुरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। ये सभी अदालत द्वारा घोषित भगोड़े थे और लंबे समय से पेशी से बच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें