फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हर महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी रद्द, पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए लगेंगी कक्षाएं

Thu, 01 Oct 2020 03:11 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना महामारी से स्कूल करीब 6 महीने बंद रहे। स्कूलों में सिलेबस को तय समय पर पूरा करने के लिए हर महीने के दूसरे शनिवार को होने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हर महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल खुलेंगे और कक्षाएं लगेंगी। सूत्रों के अनुसार इस बार सर्दियों की छुट्टियों को भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ महीने पहले 50 प्रतिशत शिक्षकों को स्कूल बुलाने की अनुमति दी थी। स्कूल में आकर शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे थे। इस दौरान शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल बुलाया था, लेकिन बुधवार को विभाग ने आदेश जारी कर बच्चों के लिए भी स्कूल खोलना अनिवार्य कर दिया। आदेशों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हर महीने के दूसरे शनिवार को भी कक्षाएं लगेंगी और बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

कोरोना वायरस की वजह से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम काफी पीछे छूट चुका है। कोरोना से पहले सितंबर के महीने में विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं व यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाते थे, लेकिन अभी तक स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लिए स्कूल खोल दिया है, लेकिन अभी कम ही बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल भी महज ढाई घंटे के लिए ही खोले जा रहे हैं। इसलिए विभाग ज्यादा से ज्यादा दिन स्कूल खोलना चाहता है ताकि बच्चों का सिलेबस पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे की होगी पूरक परीक्षा, 10 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

यूटी शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए आयोजित किए जाने वाले पूरक  परीक्षाओं के लिए नियम तय कर दिए हैं। यह परीक्षाएं 5 अक्टूबर से शुरू होंगी। 50 नंबरों का प्रश्न पत्र होगा और पेपर को डेढ़ घंटे में खत्म करना होगा। परीक्षा सुबह 9.30 से लेकर 11:00 बजे के बीच आयोजित होगी।

इस दौरान केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। विभाग के आदेशों के अनुसार प्रत्येक कक्षा में 12 विद्यार्थियों से ज्यादा के बैठने की अनुमति नहीं होगी। 10 अक्तूबर को 1 बजे से पहले विभिन्न स्कूलों को नतीजे घोषित करने होंगे। विभाग ने कहा है कि अगर कोई स्कूल 10 अक्तूबर से पहले नतीजे तैयार कर लेता है तो वह किसी भी दिन नतीजों को घोषित कर सकता है।

रविंदर कौर को मिली जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर डिप्टी डीईओ-1 रविंदर कौर को जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, डिप्टी डीईओ-2 नीना कालिया को डिप्टी डीईओ-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डिप्टी डायरेक्टर-3 अलका मेहता को डिप्टी डायरेक्टर-1, असिस्टेंट डायरेक्टर वोकेशनल एजुकेशन अनीता शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर-2, असिस्टेंट डायरेक्टर एडल्ट एजुकेशन सुनील कुमार बेदी को डिप्टी डायरेक्टर-3, जीएमएसएसएस-8 की प्रिंसिपल रंजना श्रीवास्तव को असिस्टेंट डायरेक्टर वोकेशनल एजुकेशन और जीएमएसएसएस-35 की प्रिंसिपल प्रभजोत कौर को डिप्टी डीईओ-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश शिक्षा विभाग के निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ की तरफ से जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें