फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आप विधायक गज्जनमाजरा से जुड़ी कंपनी की 35 करोड़ की संपत्ति अटैच, बैंक घोटाले में ईडी की कार्रवाई

Sat, 23 Dec 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मलेरकोटला में स्थित संपत्ति तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़ी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अंतिम आदेश जारी कर संपत्ति को अटैच किया गया है। ईडी ने कहा कि ऋण राशि को तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड से विभिन्न फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
जसवंत सिंह गज्जनमाजरा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। गज्जनमाजरा कंपनी के निदेशक हैं।
विज्ञापन


ईडी ने बयान में कहा कि मलेरकोटला में स्थित संपत्ति तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़ी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अंतिम आदेश जारी कर संपत्ति को अटैच किया गया है। ईडी ने कहा कि ऋण राशि को तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड से विभिन्न फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया और उसके बाद इसे तारा हेल्थ फूड लिमिटेड और एक अन्य सहायक कंपनी- तारा सेल्स लिमिटेड में लगाया गया। एजेंसी ने कहा कि 3.12 करोड़ रुपये की राशि माजरा के व्यक्तिगत खातों में डायवर्ट की गई थी, इसके अलावा 33.99 करोड़ रुपये मेसर्स टीएचएफएल को दिए गए थे।

पंजाब के अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक माजरा को ईडी ने नवंबर की शुरुआत में इस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। धनशोधन मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी से जुड़ा है, जो 40.92 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें