इस मामले में सनी देओल ने अब तक अपने चुनाव खर्च का ब्योरा आयोग को नहीं सौंपा है। पिछले महीने लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित हुए थे। फिलहाल सनी देओल के पास अपने खर्च का ब्योरा दाखिल करने के लिए अभी और दस दिन का समय है।
उधर, श्री आनंदपुर साहिब के नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी के खिलाफ उनके प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने चुनाव आयोग को शिकायत दी थी कि तिवारी ने चुनाव प्रचार में तय सीमा से ज्यादा पैसा खर्च किया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का कहना है कि चंदूमाजरा की शिकायत पर मनीष तिवारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और अगले हफ्ते इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू का कहना है कि जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा अभी नोटिस ही जारी किए गए हैं, इसलिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटिस के जवाब मिलने के बाद इन मामलों की आगे जांच होगी और अगर कोई नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो आयोग उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधि एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करेगा।